बाईराम आश्रम (उत्तरी तट) बांद्राभान में अखण्ड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 21 December 2025

बाईराम आश्रम (उत्तरी तट) बांद्राभान में अखण्ड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


बाईराम आश्रम (उत्तरी तट) बांद्राभान में अखण्ड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न


नर्मदा पुरम।  बाईराम आश्रम (उत्तरी तट), बांद्राभान में पूज्या रुद्र ब्रह्मचारी श्री तपस्वी माँ जोगेश्वरी जी (बाईराम) की 22वीं पुण्य स्मृति एवं पूज्य माताजी स्व. श्रीमती कमला बाई की 7वीं पुण्य सहस्मृति के अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ रविवार को संपन्न हुआ।

इस अवसर पर माँ नर्मदाजी एवं पूज्य ब्रह्मलीन श्री माताजी की समाधि स्थल पर विधिवत अखण्ड रामायण का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 22 वर्षों से यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष 20 एवं 21 दिसंबर को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य संत परंपरा, भक्ति एवं सेवा भावना को आगे बढ़ाना है।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन एवं सेवा भाव का अद्भुत वातावरण बना रहा। इस शुभ अवसर पर पं. रमाकांत भार्गव (विधायक बुधनी एवं अध्यक्ष ट्रस्ट समिति बांद्राभान) राजेन्द्र सिंह (पूर्व विधायक बुधनी एवं पूर्व अध्यक्ष म.प्र. वेयर हाऊस),

सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया, विजयपाल सिंह (विधायक सोहागपुर) महेश उपाध्याय (अध्यक्ष सलकनपुर देवी मंदिर ट्रस्ट) अशोक सिंह, शिवनारायण मालवीय, मनोहर सिंह, लखन लाल थापक, ब्रज पटेल चिमन सिंह कुशवाहा, बद्रीप्रसाद सिसोदिया, हरीसिंह मीना, लक्ष्मण सिंह सहित समस्त समिति सदस्यगण और विधायक विजयपाल सिंह मित्र मंडली नर्मदापुरम एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here