चैन स्केचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 10 March 2026

चैन स्केचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


चैन स्केचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा 


 नर्मदापुरम। थाना पिपरिया मंगलवारा पुलिस ने महिला के गले से चैन स्नैचिग करने वाले आरोपी एवं किशोर को अरेस्ट किया। सोमवार को फरियादिया अंजना चतुर्वेदी निवासी पंचमढी रोड पिपरिया ने थाना पिपरिया में कि बाईक सवार दो बदमाश इसके गले में पहनी सोने की चैन खींच कर फरार हो गये थे।

 पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपीगण की तलाश एवं चैन की बरामदगी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और पिपरिया एसडीओपी मोहित कुमार यादव के मार्गर्दशन में थाना प्रभारी पिपरिया निरी. गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

आरोपियों की पहचान साकिब खान एवं किशोर बालक निवासी हथवास के रूप में हुई । उनके पास से मोटर साइकिल क्र. MP 05 MK 8040 सहित अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर सोने की चैन रितिक निवासी शोभापुर रोड को बेच देना बताया जिसे मामले में आरोपी बनाया गया एवं सुना की तलाश कर विशेष स्थान से घटना में झपटी गयी सोने की चैन वजनी करीब 2 तौला जप्त कर की। 

उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, सउनि सुशील कुशवाहा प्रआर पूनमचंद, प्रआर, महेन्द्र गौर, आर. प्रकाश खेमरिया, प्रआर. अरूण जुदेव आर. गुरूप्रसाद, आर. सनेह साहू, आर. प्रतीक साहू, आर. हेमंत, आर. शिवम आर. राधेश्याम की रही।


No comments:

Post a Comment

चैन स्केचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  चैन स्केचिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा   नर्मदापुरम। थाना पिपरिया मंगलवारा पुलिस ने महिला के गले स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here