जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का भोपाल तिराहे पर नगरपालिका परिषद ने किया जोरदार स्वागत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 19 November 2024

जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का भोपाल तिराहे पर नगरपालिका परिषद ने किया जोरदार स्वागत


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
 

जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का भोपाल तिराहे पर नगरपालिका परिषद ने किया जोरदार स्वागत 


नर्मदापुरम्। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का प्रथम नगरागमन पर नगरपालिका परिषद द्वारा नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव  के नेतृत्व में भोपाल तिराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। ढोल ढमाकों और आतिशबाजी के साथ हुए स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष छा गया। भोपाल तिराहे पर नगरपालिका द्वारा स्वागत मंच बनाया गया था। जिस पर प्रभारी मंत्री सिंह का साल श्रीफल और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।  

भोपाल तिराहे पर स्वागत कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पार्षदगण, सभापतिगण, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया सहित पूर्व पार्षदगण और बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

भारत पेशनर्स समाज द्वारा बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का निर्णय लिया

भारत पेशनर्स समाज द्वारा बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान में  सहभागिता का निर्णय लिया        नर्मदा पुरम। भारत पेंशनर्स समाज जिला शा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here